बालोद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान एवं शराब सेवन कर वाहन चालने पर कार्यवाही के परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में विगत वर्ष की तुलना में आई कमी ,मृत्यु दर में 18.33 प्रतिशत की आई कमी ।

बालोद पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर वर्ष 2026 शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 324 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश करने पर 34,26,700 रू. का हुआ अर्थदण्ड।

 वर्ष 2026 में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल 17612 वाहन चालकों पर किया गया कार्यवाही ।

 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 879 वाहन चालकों एवं बिना सीट बेल्ट के 441 वाहन चालकों पर की गई चालानी कार्यवाही ।

बालोद पुलिस द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने की लगातार की जा रही अपीलपुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद  बोनीफॅास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक  रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर विशेष अभियान चलाकर लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है। चालानी कार्यवाही के साथ ही साथ जागरूकता अभियान एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने पर कार्यवाही के परिणामस्वरूप विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं के प्रकरणों में एवं मृत्यु दर में 18.33 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2025 में 238 सड़क दुर्घटनाओं में 120 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी जो इस वर्ष 2026 में 230 सड़क दुर्घटनाओं में 98 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

वर्ष 2026 में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 17,612 वाहन चालकों से 69,52,500रू. की चालानी कार्यवाही की गई है, जिसमें मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 324 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मान. न्यायालय द्वारा 34,26,700रू. का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 879 वाहन चालकों पर 4,41,000रू. की एवं बिना सीट बेल्ट लगाएं वाहन चलाने पर 441 वाहन चालकों से 2,41,600रू. की चालानी कार्यवाही की गई है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की नेशनल हाईवे में बड़ी वाहनों को अवैधानिक रूप संकटापन्न स्थिति में खड़ी न करे, शहर में व्यस्तम मार्ग में सड़क किनारे अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में वाहन खड़ी न करे, शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावंे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।