
बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले के समस्त अधिकारियों को देश के महापुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित होने की शपथ दिलाई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, एसडीएम पवन कुमार प्रेमी सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
