
बीजापुर :- विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बीजापुर जिले के विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक बी जॉन त्लांग्टिनखुमा (आईएएस) की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट के द्वितीय सप्लीमेंट्री रेंडमाइजेशन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग आफिसर पवन कुमार प्रेमी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण गवेल उपस्थित थे।
