
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर आदर्श पैरामेडिकल और आदर्श कंप्यूटर एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।आदर्श पैरामेडिकल संस्था द्वारा अध्यनरत छात्र छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम जन जागरूकता पैदा करने और शिक्षा के महत्व को उजागर करने के साथ-साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर प्रकाश डालने के लिये एवं सभी के लिए शिक्षा पर प्राथमिक फोकस के साथ प्रतियोगिता को युवा दिमागों को रचनात्मक तरीके से संलग्न करने और सम सामाजिक विषयों पर उनकी समझ को बढ़ाने के लिये आयोजित किया गया था।

निबंध लेखन और पेंटिंग जैसी आकर्षक प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र छात्राओं को अनेक विषयों के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।संस्था के संचालक रमेश सोनो ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों की रचनात्मकता तलाशने और अन्य सामाजिक विषयों के महत्व पर उनके विचार व्यक्त करने के लिए उन्हें एक मंच प्रदान करता है।

प्रतिभागियों ने भ्रूण हत्या, जल सरंक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सरंक्षण, चन्द्रयान मिशन, सोशल मीडिया के प्रभाव और दुष्प्रभाव, शिक्षा नीति 2020 और स्वच्छ भारत जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में पर्यावरण संरक्षण विषय पर सचिन कुशवाहा को प्रथम, नाजिया फातिमा को सेव गर्ल चाइल्ड विषय पर द्वितीय, रीता सिंह और समीक्षा सिंह को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआइस अवसर पर संस्था के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, शिक्षक सोहन यादव,संजय मिश्रा के साथ
साक्षी, दिव्या, दीप,पूजा सिंह,सुनीता,नेहा,अल्पा सिंह,मीनाक्षी, सविता,चंदा, प्रिंसेस रिंकी ,रिया, मनीषा,सोनू, हिरमतिया,किरण,सुजीत,प्रीति, नंदिनी, विनोद,आरजू, नीरा, तन्वी, विवेक, दीपक, देवेन्द्र, रोहन, पूजा, मानमती, सुमन, मोनिका, समीक्षा, नैन्सी, नेहा सिंह, रीता, सचिन, यशवंत, नाजिया, दिव्या, नम्रता, पार्वती, समर्थ वर्मा, आदर्श, शिवांक वस्त्रकार, आर्य सोनी उपस्थित रहे।
