अंचल में हो रहा है लाल ईंट बनाने का अवैध कारोबार
“विद्युत विभाग की साठ गांठ से चला रहे है नदी नालों में अवैध पम्प”
जामगांव(फिंगेश्वर)- ब्लाक मुख्यालय फिंगेश्वर के आसपास के गाँव परसदा कला,खुड़सा, बिडोरा,नांगझर,सोनासिली, पथर्री एवं खैरझिटी में इन दिनों लाल ईंट बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है,गाँवो में नदी व नालो के पास ठेकेदारों के द्वारा बिना किसी प्रशानिक अनुमति के लाल ईंट बनाने का अवैध

कारोबार धड़ल्ले से जारी है,ग्रामीण अंचल के ठेकेदारों को नदी के तट से मिट्टी व रेत सहजता से मिल जाता है साथ ही अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन लेकर नदी से पम्प के जरिये पानी का उपयोग किया जा रहा है,इस प्रकार से नदी व नालो के ऊपर अवैध रूप से मिट्टी व रेत को खोदने से नदी व नालो का अस्तित्व खतरे में आ रहा है,जिससे फसल,जान व माल को हानि पहुंचने की पूरी पूरी आशंका है,इतना सब होने के बाद भी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवैध कारोबार की कोई सुध नही ले रहे है,जिससे लगता है कि इन ठेकेदारों का बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ लम्बा चौड़ा सेटिंग हुवा है, ज्ञात हो कि कोरोना काल के चलते जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल नही पट पाया है उनके घर जाकर बिजली विभाग के कर्मचारी भोले भाले ग्रामीणों को धमका रहे है एवं घरेलू लाइन को काट रहे है जबकि नदी व नालो में चल रहे अवैध पम्प को मोटी रकम लेकर खुलेआम चलाने की परमिशन दिये हुवे है, जिससे लाल ईंट का निर्माण किया जा रहा है।

प्रशासनिक स्तर पर ग्रामीणों को लाल ईंट बनाने की अनुमति नही है बावजूद ठेकेदारो के द्वारा लाखो की संख्या में ईंट निर्माण कर अवैध कारोबार कर रायल्टी चोरी कर राजस्व की क्षति शासन-प्रशासन को पहुँचाई जा रही है।
मामले को लेकर खबर गंगा के प्रतिनिधि के द्वारा पड़ताल किया गया तो ठेकेदारों के द्वारा लाखो की संख्या में लाल ईंट बनाते हुवे पाया गया,जानकारी लेने पर ठेकेदार के द्वारा किसी भी प्रकार से शासकीय स्वीकृति नही होने की बात की गई,लेकिन वही पर पानी के लिये नदी में लगाये गये पम्प को बिजली विभाग से बकायदा टी. सी. कनेक्शन कटवाकर चलाने की बात कही गयी, यहाँ पर यह बताना लाजमी होगा कि बिजली विभाग के द्वारा नदी और नालो में किसी भी प्रकार से विद्युत का टी.सी. कनेक्शन नहीं दिया जाता है परंतु फिंगेश्वर के बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किस शर्त पर इन्हें कनेक्शन प्रदान किये है वह समझ से परे है।
नदी व नालो में चल रहे अवैध पम्प के विषय में जब विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता चन्द्राकर जी से बात करने के लिए फोन किया तब उन्होंने फोन नही उठाया।

लाल ईंट के अवैध कारोबार के विषय मे जब खनिज अधिकारी फागू राम नागेश से बात की तो उन्होंने कहा कि “चिमनी भट्टे से ही ईट निर्माण करने की अनुमति दी जाती है,अगर आप बता रहे है उस प्रकार से लाल ईंट का अवैध कारोबार चल रहा होगा तो उनपर कार्यवाही की जाएगी”।
