भूपेश बघेल द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रही है छत्तीसगढ़ को नई दिशा :- स्मृति नीरज ठाकुर
छुरा:- छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेश के भूपेश बघेल सरकार ने अपने जनकल्याणकारी कार्यो के चलते बहुत कम समय मे ही पूरे देश मे अपनी अलग पहचान बना ली है आज भूपेश बघेल का डंका पूरे भारत मे बज रहा है आज इतने कम समय मे ही छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल देश के शीर्ष व लोकप्रिय नेताओ में 26 वे नम्बर पर पहुच कर छत्तीसगढ़ की शान बढ़ा रहे है।छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा जो भी योजना बनाई गई है वह सारी योजना जनता की जरूरतों को देख कर बनाई गई है ताकि उन सभी योजनाओं का लाभ छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति व हर तबके के व्यक्ति को मिल सके।आज छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे नरवा घुरवा बकरी बॉडी योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के लोगो को मिल रहा है कल तक जिस गोबर को कोई पूछता तक नही था वही गोबर आज छत्तीसगढ़ के लाखों लोगों का अजीविका का साधन बन चुका है आज छत्तीसगढ़ के लोग गोबर बेचकर अच्छी मुनाफा कमा रहे है। आज छत्तीसगढ़ के हर कोने में सरकार द्वारा सिचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अरबो खरबो रुपये खर्च कर बड़े बड़े स्टाप डेम व चेक डेम पक्की नहर नाली का निर्माण किया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के किसान अपने खेतों में डबल फसल लेकर आत्मनिर्भर बन सके। आज छत्तीसगढ़ की लाखों महिला समूह की महिलाएं शासन की महत्वकांक्षी योजना बकरी बारी योजना के तहत सब्जी उत्पादन कर अपनी आय बढ़ा रही है कल तक जो महिलायें सिर्फ घर तक ही सीमित रहती थी वो महिलाये आज शासन की योजना का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़ी है और खुशहाल जिंदगी जी रहे है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बनाये गये योजना प्रदेश के अंतिम व्यक्ति की जरूरतों को देखकर बनाया गया है जिसका लाभ सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के लोगो को मिल रहा है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा चुनाव के पूर्व 2500 रुपये क्विंटल में किसानों से धान खरीदी का जो वादा किया था वो चौथी क़िस्त किसानों के खाते में डालकर प्रदेश के किसानों से किये वादे को सरकार ने पूरा किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यही सोच उन्हें लोकप्रिय बना रही है।
