नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया राजिम में करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे ऑनलाइन भूमि पूजन…
राजिम नगर वासियों को विकास की एक बड़ी सौगात मिलने वाली है, प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया 5 अप्रेल सोमवार को राजिम में 1578.7 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का ऑनलाइन भूमिपूजन करेंगे ।
जिसमें विशेष रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रथम पंचायत मंत्री एवं विधायक राजिम अमितेश शुक्ल जी ,विशिष्ट अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू जी एवं विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा राजू सोनकर जी, उपाध्यक्ष रेखा कुलेश्वर साहू जी एवं समस्थ सभापतिगण पार्षदगण व ऐलडरमेन उपस्थित रहेंगे ।
विकास के नए सौगात में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य विभिन्न वार्डों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य एवं पौनी पसारी योजनांतर्गत बाज़ार निर्माण कार्य शामिल है, विकास कार्यों के नए सौगात के लिए राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजू सोनकर ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया और राजिम विधायक अमितेश शुक्ल को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
