
नवापारा राजिम– सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय संस्कृति महोत्सव 2023 के कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में किया गया।मुख्य अतिथि जुड़ावन सिंह ठाकुर अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर, डा.देवनारायण साहू प्रांतीय संगठन मंत्री छ.ग.प्रांत रायपुर, रामकुमार वर्मा रायपुर विभाग समन्वयक, कामता प्रसाद धीवर, गौरी शंकर निर्मलकर प्राचार्य नवापारा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का

शुभारंभ किया। प्रतिवेदन में विभाग समन्वयक रामकुमार वर्मा ने बताया इस कार्यक्रम में पंद्रह विदयालय कुल 198 प्रतिभागी सम्मिलित हुए हैं।अपने उद्बोधन में जुड़ावन सिंह ठाकुर ने कहा की भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में सबसे श्रेष्ठ हैं उसकी अलग महिमा है जिसे अन्य देश के लोग भी अपना रहे है भारत की मिट्टी से सभी को प्रेम होना चाहिए और विश्व शांति सद्भाव सहयोग के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए बचपन से ही नैतिक गुणों को आचरण में लाना जरूरी है अपनी परंपरा को संजोकर रखना सभी का कर्तव्य हैं। डा.देवनारायण साहू ने कहा की हर बालक और बालिका मे त्याग-तपस्या और समर्पण के भाव

होना जरूरी हैं देश के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन में आगे आना चाहिए ।अपनी सभ्यता और मर्यादा से जुड़कर ही हम प्रगति कर सकते है विदेशी संस्कृति भटकाव की स्थिति निर्मित करते है।भौतिक भोग-विलास में डूबकर अपना जीवन बर्बाद नहीं करना है बल्कि जो समाज की मुख्य धारा से कट गए है उन्हे साथ लेकर चलना है।सेवाभावी बनकर अपने व्यक्तित्व को गढ़ना है सृजन शील बने और अपने हुनर को प्रदर्शित कर नवयुग के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम प्रभारी कामता प्रसाद धीवर ने कहा की प्रतिभागी वंदे मातरम एकल भजन गीत तात्कालिक भाषण तबला वादन मूर्तिकला लोकनृत्य प्रश्न मंच रंगोली चित्रकला पत्रवाचन शास्त्रीय गायन कथा कथन निबंध गीता पाठ मानस अंताक्षरी सहित कई विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सरोज कंसारी ने किया आभार वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव ने किया। इस अवसर पर आचार्य कृष्ण कुमार वर्मा नारायण पटेल नरेंद्र साहू रेणु निर्मलकर नंद कुमार साहू तामेश्वर साहू संजय सोनी,धनेश्वरी साहू निकिता तराने मंजू साहू ममता साहू जयश्री साहू निकिता यादव परमेश्वर सिन्हा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी l
