प्रमोद दुबे
महासमुंद :- आज महासमुंद नगर पालिका द्वारा विभिन्न स्थानो में भूमि पूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग एवं अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर जी, सीएमओ नगर पालिका टामशान रात्रे, पार्षद रिंकू चंद्राकर उपस्थिति थे।भागवत कोरिया सामुदायिक भवन सितली नाला के पास, विभिन्न वार्डों में डामरीकरण गांधी चौक, वार्ड नंबर 3 गुड शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल के पास सीसी रोड, वार्ड नंबर 3 चंचल दुबे के घर के पास सीसी रोड, वार्ड नंबर 3 खरे साहब के घर के पास सीसी रोड, वार्ड नंबर 3 मंत कन्नौज के घर के पास सीसी रोड, वार्ड नंबर 3 हीरा बंजारे के घर के पास से श्रीराम वाटिका गेट तक सीसी रोड, गुलशन चौक से श्रीराम वाटिका तक की नली वार्ड नंबर 3, अनिल शर्मा के घर से बॉबी के घर तक सीसी रोड़ वार्ड नंबर 3।
