नगर के वार्ड क्रमांक 3 व 4 में भाजपा प्रत्याशी इन्द्र कुमार साहू का सघन जनसंपर्क।

नवापारा राजिम:- भारतीय जनता पार्टी ने अभनपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी  इंद्र कुमार साहू के नाम को तय किया है। इसी के साथ ही जिस दिन से भाजपा ने अभनपुर विधानसभा से प्रत्याशी का नाम फाइनल किया है। तब से लेकर आज तक भाजपा प्रत्याशी  इंद्र कुमार साहू का लगातार क्षेत्र का दौरा चल रहा है।इसी कड़ी में बीते दो दिनों से गोबरा नवापारा के विभिन्न वार्डों में वे और उनके समर्थकों के द्वारा घर-घर जाकर जन समर्थन मांगा जा रहा है। जनसंपर्क अभियान के तहत आज नगर के वार्ड क्रमांक 3 में भाजपाइयों ने घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की वार्ड वासियों से अपील की। सर्वप्रथम  इंद्र कुमार साहू ने वार्ड क्रमांक 3 पंडित दीनदयाल नगर दम्मानी कलोनी स्थित श्री सार्वजनिक संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ कर अपने जनसंपर्क अभियान का श्री गणेश किया ।

वार्ड वासियों के द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत करते हुए जबरदस्त आतिशबाजी किया गया साथ ही महिलाओं के द्वारा घर-घर में उनका फूल मालाओं सहित थाली सजाकर आरती उतार कर स्वागत किया गया।उन्होने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि पूरे अभनपुर विधानसभा में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता मेें शामिल है। श्री साहू का कहना है कि जहां जहां पर नाली रोड़ सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है।उस ओर वे प्राथमिकता से आम जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी सहित नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव,परदेसी राम साहू, किशोर देवांगन, नगर पंचायत अभनपुर अध्यक्ष कुंदन बघेल , जनपद पंचायत सदस्य सूरज साहू, दुकालू चक्रधारी , धीरज साहू , रेशम हुंदल , ईमरान सोलकी , मायाराम साहू , पार्षद प्रसन्न शर्मा , बाबी चावला , संजय साहू , भूषण सोना, अखिलेश्वर शर्मा , मनीष चौधरी , रूपेंद्र साहू , रजत राजपूत , महिला मोर्चा अध्यक्ष  अन्नपूर्णा देवांगन , प्रभा बसवार , गीता राजपूत , किरण सोनी , उमा कंसारी , खिलेश्वर शर्मा , कैलाश तिवारी , रामेश्वर देवांगन,प्रतीक शर्मा ,साहू , चिंटू तराने, राजू सेन, कोमल साहू, गोलू देवांगन,कार्तिक राव , मिथिलेश ठाकुर , दयालुराम गाडा , विजय देवांगन,दौवा राम साहू सहित समस्त वार्डवासी एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।