कोविड-19 टीकाकरण महाभियान’
’109 वर्षीय रामप्रसाद और 105 वर्षीय बुद्धसेन ने जताई देशी सुई के प्रति आस्था’
’चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण जरूर करायें – सीएमएचओ’
मोहम्मद इकरार अहमद
कोरिया 03 अप्रैल 2021/ कोरोना से बचाव के लिए जिले टीकाकरण अभियान जारी है। इसी कड़ी में विकासखण्ड सोनहत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसवार में 109 वर्ष के रामप्रसाद ने टीका लगवाया। उन्होंने कोरोना योद्धाओं पर भरोसा जताते हुए बताया कि ”देशी दवा और देशी सुई कारगार साबित हो रही है। इस पर हमारी पूरी आस्था है।“
इसी तरह पीएचसी बंजी में भी 105 वर्षीय बुर्जुग बुद्धसेन ने भी उत्साह के साथ टीकाकरण अभियान में शामिल होकर टीका लगवाया। उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक होकर आगे आना चाहिए। हम सुरक्षित तो सब सुरक्षित की भावना के साथ टीका जरूर लगवायें।“
सीएमएचओ डॉ रामेश्वर शर्मा ने बताया,”लोगो में टीकाकरण को लेकर उत्साह है और हमारी टीम पूरी तरह से समर्पित होकर जनमानस का उत्साह बढा रही है। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कोरोना रोधी टीकाकरण व टीका लेने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है । इसलिए जब भी बाहर निकलें तो मास्क पहनकर ही निकलें तथा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर शारीरिक दूरी की आवश्यकता को समझें और पालन करें।“
जिला टीकाकरण अधिकरी एस.एस.सिंह ने कहा कि ष्हमें अपने आपको कोविड से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण जरूर कराना चाहिए, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग और अपने हाथों को नियमित साबुन या सैनेटाईजर से धोते रहना चाहिए। इसके साथ ही बेहद जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।“
डीपीएम रंजना पैंकरा ने बताया कि ”कलेक्टर श्री एसएन राठौर के मार्गदर्शन और सीएमएचओ के निर्देशन में टीकाकरण अभियान जारी है। एक अप्रैल से पहले सिर्फ उन्हीं नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा था, जिनकी आयु 45 से अधिक हो साथ ही जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे हों। किन्तु अब 45 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी व्यक्तियों को कोरोना का टीका दिया जा रहा है।“
’कोरोना टीकाकरण की सरल है प्रक्रिया’-
टीकाकरण के लिए आप ऑनलाइन या पास के किसी अधिकृत निजीध् सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की सहायता से स्वयं को रजिस्टर करा सकते हैं। उसके बाद सुझाए गए समय और टीकाकरण केंद्र पर आपको उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया के लिए आपको अपनी आईडी साथ लानी होगी जिसमें आप की उम्र और पता दर्ज हो, जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि। कोरोना टीकाकरण एक बेहद सरल प्रक्रिया है। टीका लगने के बाद 30 मिनट तक आपको उसी केंद्र में रुकना होगा, ताकि आप डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में रहें। यह मात्र आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से आवश्यक कदम है।
