उपपुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में नगर में किया गया फ़्लैग मार्च शासन द्वारा जारी गाइडलाइन सेनेटाइजर, मास्क,शोसल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील

उपपुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में नगर में किया गया फ़्लैग मार्च

शासन द्वारा जारी गाइडलाइन सेनेटाइजर, मास्क,शोसल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील

संवाददाता यामिनी चन्द्राकर खबर गंगा

छुरा:-गरियाबंद जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन काफी गम्भीर हो गई है गरियाबंद जिले के कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने जिले के सभी अधिकाकारियो को जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया है साथ ही गांव गांव जाकर पैदल मार्च करते हुए लोगो को इस वैश्विक महामारी से बचने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनिवार्य पालन करने के आदेश दिए है इसी कड़ी में शनिवार को छुरा नगर में गरियाबंद जिले के उपपुलिस अधिक्षक सुखनन्दन राठौर, अनुविभागीय अधिकारी छुरा अंकिता सोम,छुरा तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे,थाना प्रभारी सन्तोष भुआर्य, नगर पंचायत सी एम ओ आर के साहू के नेतृत्व में छुरा नगर में पैदल मार्च कर जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से बचने व कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील नगर गलियों में घूम घूम कर किया।इस अवसर पर गरियाबंद जिले के उपपुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा कि कोरोना महामारी ने फिर से प्रदेश में दस्तक दे दी है जिसको रोकने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव उपाय कर रही है आज आपके नगर में हमारा पैदल मार्च करने का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण के प्रति लोगो को जागरूक करने के निकाला गया है आपकी जरा सी लापरवाही इस संक्रमण बढ़ा सकती है आप सब लोगो से अनुरोध है आप सभी लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए हर समय मास्क का उपयोग जरूर करे साथ ही शोशल डिस्टेसिंग का भी पालन कर प्रशासन की मदद करे। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी छुरा अंकिता सोम ने कहा कोरोना से बचे रहने के लिए मास्क व शोसल डिस्टेसिंग जरूरी है लोगो से अपील है कि वे नियमो का पालन करे और अनावश्यक भीड़ न बनाये साथ शासन द्वारा जारी कोविड की खुराक लेकर शासन की मदद करे गरियाबंद जिले में कोरोना के बढ़ते संख्या को कम करने में आप सब का साथ जरूरी आप अपने परिवार की सुरक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लगवाए।उन्होंने आगे कहा कि बगैर मास्क के घूमते पाए जाने पर चलानी कार्यवाही करने की बात कही साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क व शोसल डिस्टेसिंग का पालन नही करने वालो के ऊपर सख्ती के साथ कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलने की बात कही। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की वे अपने अपने ग्राम में कोरोना वेक्सीन टीकाकरण के लोगो को प्रोत्साहित करें ताकि लोगो को ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण का लाभ मिल सके। अधिकारी और पुलिस जवानों ने पुलिस थाना छुरा से फ़्लैग मार्च करते हुए हुए मुख्य मार्ग से बजरंग चौक, शिव चौक, मस्जिद गली,सदर रोड, तिरंगा चौक,आमापारा,फ़्लैग मार्च करते हुए लोगो को शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।इस दौरान बडी संख्या में पुलिस जवान फ़्लैग मार्च में शामिल हुए।