
महासमुंद :- भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि करीब माह भर पूर्व 21 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर प्रदेश में बीजेपी की जीत का रास्ता साफ कर दिया है। वहीं, आगामी 2-3 दिनों में भाजपा की दूसरी सूची भी आ जाएगी। चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने पहले सूची जारी कर छत्तीसगढ़ में बाजी मार ली है। भाजपा के बढ़ते कदम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस नेता घबराए हुए हैं, वे परेशान व विचलित हैं। उनके चेहरे की हवाइयां उड़ी हुई है। देवंेंद्र ने कहा कि भूपेश अच्छी तरह जानते हैं कि कांग्रेस की टिकट उनके हाथ में नहीं है। इस बार उनकी चलने वाली नहीं है। प्रदेश के कांग्रेस नेता गांधी परिवार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं, अब तक कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करने से कांग्रेस में मायूसी व निराशा छाई हुई है। कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता व नेता हताश हो चुके हैं।
चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने 21 विधानसभा क्षेत्रों में टिकटों की घोषणा कर पहले ही जीत का रास्ता तय कर लिया है। वहीं, अब शीघ्र ही भाजपा की दूसरी सूची जारी होगी। जिससे भाजपा की जीत पर मुहर लग जाएगी। उन्होंने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ में जनता की सेवा के लिए लड़ रही है। जनता इस बात को भलीभांति समझ रहे हैं तथा भाजपा का भरपूर साथ दे रहे हैं। परिवर्तन यात्रा को मिल रहे प्रदेशवासियों का समर्थन इसका उदाहरण है।
चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने पाैने पांच साल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की है। गांव, गरीब, किसान, नाैजवान, मजदूर, महिलाएं सब परेशान हैं। इसलिए कांग्रेस को डर लग रहा है कि बीजेपी ने बाजी मार ली है, अब हमारा क्या होगा।
