स्थापना दिवस मनाने कुरुद भाजपा कार्यालय में हुई बैठक*

*स्थापना दिवस मनाने कुरुद भाजपा कार्यालय में हुई बैठक*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज कुरुद कार्यालय में बैठक आयोजित कर भाजपा की छह अप्रैल स्थापना दिवस मनाने की योजना बनायी गई।ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने अपने विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों के निवास पर झंडा और नेम प्लेट की सौगात से सम्मानित कर स्थापना दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बैठक में क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में स्थापना दिवस मनाने की योजना तैयार की गई जिसमें बूथ अध्यक्षों एवं बूथ के कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिग के साथ मास्क लगाकर, कार्यक्रम में सेनेटाइजर का प्रयोग करके सिमित संख्या में उपस्थित होकर भारतमाता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दिनदयाल उपाध्याय के चलचित्र पर माल्यार्पण पुजन करके मनाने का आग्रह किया गया। आई टी सेल के बूथ संयोजको को कार्यक्रम की तस्वीरें जानकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यालय तक भेजनें की अपील भी की गई है। मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने चर्चाकर बताया कि भारतीय जनता पार्टी कुरुद द्वारा हमारा कार्यक्रम बूथों के साथ मुख्यालय में वर्चुअल के माध्यम से मनाया जायेगा जिसमें कार्यकर्ता शाम छह बजे, यूट्यूब, फेसबूक लाइव एवं वेबेक्स के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेगे।
बैठक में मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर महामंत्री प्रभात बैस, आदर्श चंद्राकर, विधानसभा आई.टी.सेल संयोजक कमलेश चंद्राकर, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष अनुराग चंद्राकर के साथ साथ रेखराम साहू, कुरुद मंडल आई टी सेल संयोजक देवेंद्र देवांगन, किशोर कुर्रे, नवनीत शर्मा, सोमप्रकाश सिन्हा, वंश खत्री, विक्की साहू, विक्रम बंजारे, नोहेंद्र यादव प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।