सभापति मनीष साहू ने कुरुद नगर में अतिरिक्त कोरोना टीकाकरण केंद्र खोले जाने की मांग की*

*सभापति मनीष साहू ने कुरुद नगर में अतिरिक्त कोरोना टीकाकरण केंद्र खोले जाने की मांग की*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-शनिवार को नगर पंचायत कुरुद के सभापति एवं पार्षद मनीष साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरुद पहुंचकर नगर में अतिरिक्त कोरोना टीकाकरण केंद्र खोले जाने की मांग खंड चिकित्सा अधिकारी यू.एस. नवरत्न से की है। बीएमओ की अनुपस्थिति में डॉ जे पी दिवान को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान निरीक्षण में आए अनुविभागीय अधिकारी सुशील शर्मा से भी मुलाकात कर इस संबंध में मांग की गई।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का रफ्तार लगातार बढ़ रहा हैं साथ ही कोविड-19 रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान भी स्वास्थ्य केंद्रों में जोर-शोर से चल रहा हैं।
पिछले 1 अप्रैल से शासन के निर्देशानुसार कोविड टीकाकरण के नियमों को शिथिल करते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा हैं। जिससे टीकाकरण केंद्रों में भीड़ की स्थिति निर्मित हो रहीं हैं। इससे वैक्सीन कार्य मे लगे स्टॉफ और लोगो को असुविधा का का सामना करना पड़ रहा हैं। इस स्थिति को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने पुराना बाजार स्थित मंगल भवन में अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र बनाएँ जाने की मांग की हैं।
इस अवसर पर एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, तुकेश साहू, अशोक साहू एवं अन्य लोग उपस्थित थे।