घटारानी धाम में प्रेमी जोड़ों ने जहर सेवन कर कि आत्महत्या करने की कोशिश
घटना स्थल से सोसाइट नोट बरामद

परमेश्वर कुमार साहू,3 अप्रैल 2021
गरियाबंद : बड़ी खबर थाना फिगेंश्वर क्षेत्र के प्रशिद्ध पर्यटन स्थल धटारानी से है जहां एक प्रेमी जोड़ी ने जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की । मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब 7 से 8 बजे की है जब घटारानी में ग्रामीणों ने देखा कि एक मोटरसाइकिल खड़ी है और एक महिला और पुरुष जमीन तड़प रहे है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल 108 और फिंगेश्वर पुलिस को दी। फिंगेश्वर थाना प्रभारी भूषण चंद्राकर ने घटना की पुष्टि कर बताया कि आज सुबह की यह घटना है।
घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला।
जानकारी के अनुसार ग्राम पोंड (पांडुका) निवासी और ग्राम नागझर (पांडुका) निवासी दोनो में आपसी प्रेम सम्बन्ध है। लेकिन दोनों ही विवाहित है, प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दिन पहले उन दोनों की प्रेम संबंध के बारे में गांव के कुछ लोग जान गए। और दोनों को प्रताड़ित किया गया । दोनो परेशान होकर जान देने की सोच ली और शनिवार को घटारानी में जहर सेवन कर आत्महत्या कर जान देने की कोशिश किये। घटना स्थल से एक सुसाइटनोट भी बरामद हुआ है । फ़िलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में दोनों का इलाज़ चल रहा है। वही इस मामले में फिंगेश्वर पुलिस जांच में जुट गई ।
