सासंद चुन्नीलाल साहू ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया को दिये निर्देश

जामगांव(फिंगेश्वर)-महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने आज फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर स्थित कोविड वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया व आम लोगो से रूबरू हुवे।उन्होंने वहां पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.कुदेशिया को वैक्सीनेशन से संबंधित निर्देश दिये तथा टिका लगवाने पहुंच रहे लोगो को बारी बारी से टिका लगाने व उनके लिये उचित व्यवस्था करने हेतु कहा। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को आम लोगो के लिये पानी व कुर्सी की व्यवस्था कर उनके सहयोग के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने टेंट लगाकर व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्तागण कुर्सी लगाकर सेनेटाइजर व मास्क की व्यवस्था रखे एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे आम लोगो को प्रेरित करे। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिविर लगाने हेतु स्थल का भी निरीक्षण किया।
उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश साहू,मण्डल अध्यक्ष डॉ. प्यारेलाल सोनकर,मण्डल उपाध्यक्ष अशोक साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु,वरिष्ठ नेता रामू राम साहू,किसान मोर्चा के महामंत्री मनीष हरित,भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री राजू साहू, युवामोर्चा मण्डल महामंत्री वैभव सोनी,राकेश सिन्हा, नीरज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
