उरई जालौन :- जालौन औरैया स्टेट हाईवे स्थित यमुना पुल में आई तकनीकी खामियों के चलते 11 नवंबर को अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव के पत्र पर तत्कालीन जिला अधिकारी ने भारी वाहनों पर रोक लगा दी थी। हालांकि छोटे चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों का आवागमन जारी रहा किन्तु विगत दो माह से पुल की मरम्मत के कारण सभी वाहनों पर रोक लगा दी गई थी। इससे औरैया जिले की सीमा से सटे जालौन जिले के ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई लोग महज 5 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए 30 किलोमीटर का चक्कर लगाते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेस बे से औरैया जाते थे। जिससे लोगों के जेब खर्च पर काफी प्रभाव पड़ता था। लेकिन आज दोपहर को दो पहिया वाहनों के लिए यमुना पुल पर बनी रेलिंग का कुछ हिस्सा खोल दिया जिससे दोपहिया वाहन निकलना शुरू हो गए। हालांकि देखा जाए तो कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पुल चालू होने की सूचना जब लोगों को हुई तो जैसी मानो एक भारी अपार खुशी मिल गई हो । वहीं कुछ लोगों का कहना यह रहा की यह सूचना गलत फैलायी जा रही है। लेकिन लोगों को पुल खुलने का बेसबरी से इंतजार था । पुल खुलने की सूचना को लोग अफवाह बता रहे थे। लोग किसी की बात का विश्वास नहीं कर रहे थे क्योंकि उनको पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा था।
