बिप्लब
पखांजुर-कांकेर:- कोयलीबेड़ा के एरियस भुगतान अनियमितता तथा शिक्षकों के साथ आये दिन दुरव्यभहार करने के कारण बीईओ व लेखापाल को हटाओ करके शिक्षक मोर्चा निरंतर तीन चार बार स्कूल बंद कर धरना प्रदर्शन कर चुके है।पर अधिकारी और जनप्रतिनिधिओ से खाली अस्वाशन मिला अब तो संबंधित अधिकारी बीईओ ने नोकरी से निकल देने का धमकी देने आते देखते हुए पुनः 1500 शिक्षक क्रमिक भूख हड़ताल पर है।

जिसके चलते ब्लाक के अधिकांश स्कूल बंद पड़े है।छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको के समस्या को देखते हुए मंतूराम पवार के समर्थक दल धरना स्थल पहुचकर बस्तर कमिशनर श्याम धावड़े तथा शिक्षा मंत्री रबिन्द्र चौबे से बात करने की कोशिश की मंत्री दौरे में होने के कारण उनके निजी सचिव तिवारी को शिक्षकों की आंदोलन की जानकारी दिया।मंत्री राजधानी आने पर उनसे बात करने का अस्वाशन मंतूराम के समर्थकों ने दिया है।
