प्रधान प्रतिनिधि ने लगाया आरोप, दबंग रुपये की मांग पूरी होने पर ही होने देंगे विकास कार्य ।

माधौगढ़ जालौन :- प्रधान प्रतिनिधि तेज सिंह ग्राम भैलावली सुल्तानपुरा जागीर ने दबंगो के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही दबंग ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में खलल डाल रहे है जबकि उक्त दबंगो ने षणयंत्र के तहत बुलाकर 50 हजार की मांग की एवं गाली गलौज करते हुए मारपीट की उक्त शिकायतकर्ता ने दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

शिकायतकर्ता तेज सिंह पुत्र स्व वृन्दावन निवासी भैलावली सुल्तानपुरा, ने कहा कि गांव के उक्त दबंग भूतपूर्व प्रधान गंभीर सिंह यादव, समरथ यादव, उदय यादव, तिलक यादव, संजीव उर्फ गोलू पुत्र राधेश्याम, ने षणयंत्र के तहत चिन्हत जगह पर बुलाया जहाँ पर उक्त शिकायतकर्ता पर दबाव बनाते हुए डराया धमकाया व गाली गलौज करते हुए मारपीट की तो वहीं आरोप लगाते हुए बताया कि दबँग गंभीर यादव 50 हजार की मांग करते है मांग पूरी ना होने पर डराने धमकाने एवं मारपीट पर आमादा हो जाते है। जबकि उक्त शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त दबंगो ने ग्राम रोजगार सेवक कीरत यादव के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज व मारपीट की उक्त का कहना है कि उक्त दबंग ग्राम पंचायत के सभी विकास कार्यों में बाधा डाल रहे है जो भी कार्य किया जाये वह फर्जी बताते हैं जिस कारण गांव में कार्य अधूरे पढ़े है उक्त शिकायतकर्ता ने दबंगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ शैलेन्द्र बाजपेयी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर उक्त दोनों पक्षों को बुलाया जायेगा इसके उपरांत ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।