होली के पावन पर्व पर नगर के सभी वार्डों के प्रमुख चौक चौराहों पर होलिका दहन किया गया वार्ड क्रमांक 1 अरिहंत कॉलोनी में पं. कन्हैया महाराज द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया जहा युवा बुजुर्ग बच्चे सभी वार्डवासी होलिका दहन पश्चात एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली पर्व की बधाई शुभकामनाएं दिये | जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रतिराम साहू ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि चाहे कोई भी त्यौहार पर्व हो हमारे हिंदू धर्म में उत्सव का बड़ा महत्व है और यही कारण है कि हम सभी लोग बिना भेदभाव के पर्व में संस्कार के अनुरूप विभिन्न माध्यमों से आपसी सामंजस्य बिठाते हुए पर्व को मनाते हैं
और इसी उत्सव के माध्यम से ही जीवन में सकारात्मक सोच मिलनसरिता का अनुभव करते हैं जो आज होली पर्व में भी दिखाई दे रहा है कोई छोटा बड़ा नहीं होता सभी लोग एक रंग में रंग जाते हैं और बड़े उत्साह के साथ दिल से गले मिलते हैं |
रतिराम साहू ने कहा कि सभी पर्व देवी देवता भगवान का पर्व होता है लेकिन होली का पर्व भक्त का पर्व है | भक्त प्रहलाद के ईश्वर भक्ति के सामने हिरण्यकश्यप का अहंकार टूट जाता है| होलिका दहन के अवसर पर श्रीमती देवती रतिराम साहू, बॉबी चावला, कमल जीवनानी, रोहित वर्मा, गेंद लाल साहू, संजीवन प्रसाद श्रीवास, पंकज जैन, राकेश जैन मोहन पंजवानी, कमल नारायण साहू, भूपेंद्र साहू, पवन साहू, भावेश वर्मा, भूपेश साहू, श्रीमती सोमी चावला, संगीता जैन, आशा जीवनानी, हेमकुमारी वर्मा, अंकिता साहू, ऋचा साहू, प्रियल जीवनानी, कनिष्का जीवनानी, दीक्षा साहू, मयूर पंजवानी परिवार एवं गरियाबंद सीएमओ संध्या वर्मा उपस्थित थे |
