विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र के दिग्गज नेताओं को पीछे कर देश के 100 ताकतवर हस्तियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 26 वें स्थान में शामिल होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रतिराम साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई शुभकामना देते हुए कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनते ही एक उत्साह उमंग ऊर्जा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित हुए

राजिम।  विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र के दिग्गज नेताओं को पीछे कर देश के 100 ताकतवर हस्तियों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 26 वें स्थान में शामिल होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रतिराम साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई शुभकामना देते हुए कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनते ही एक उत्साह उमंग ऊर्जा के साथ ग्रामीण क्षेत्र में अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित होकर गरीब पिछड़ों दलितों व किसानों के मसीहा के रूप में काम कर रहे हैं सरकार के द्वारा ग्रामीण मजबूती के लिए चलाए जा रहे ग्राम सुराजी योजना से गांव की तस्वीर बदली है गोधन न्याय योजना को लोकसभा के कृषि मामलों के स्थाई समिति ने सराहना करते हुए पूरे देश में लागू करने का सुझाव दिया है |
रतिराम साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ताकतवर हस्तियों में 26 वें स्थान पर शामिल होने से छत्तीसगढ़ की जनता गौरवान्वित हुई हैं अब यह चरितार्थ “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया” फलीभूत होते दिखाई देने लगा है और वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता भी अब महसूस कर रही है अबकी सरकार छत्तीसगढ़िया सरकार है जो छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार रीति रिवाज संस्कार संस्कृति रहन-सहन खान-पान के अनुरूप कार्य कर रही है