परसदा में होली सादगीपूर्ण मनाया गया

*परसदा में होली सादगीपूर्ण मनाया गया

नवापारा राजिम,,,समीपस्थ ग्राम परसदा में रंगों का त्यौहार होली सादगीपूर्ण मनाया।इस अवसर पर होलिकादहन का कार्य रात्रि में गणेश विश्वकर्मा (बैगा) द्वारा किया गया।सुबह होते ही बच्चे पिचकारी से रंग गुलाल खेलते हुए नज़र आए। तत्पश्चात दोपहर में घरों में बनाया हुआ बड़ा, पूड़ी,गुजिया,ठेठरी,खुरमी,अरसा,का भरपूर आनंद उठाए। वही शाम को गाँव के लोगो ने भाईचारे और सौहार्द का परिचय देते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर पूरन लाल साहू व्याख्याता ने कहा कि होली प्रेम,उत्साह,उमंग और उल्लास का पर्व है।यह पर्व अहंकार,ईर्ष्या,द्वेष व मन की मलीनता को त्याग करते हुए अपने सारे गिले सिकवे भूलकर एक दूसरे को बधाई देने के साथ साथ छोटे बड़े,ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम,आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि तिलक राम साहू, उपसरपंच महेंद्र वर्मा,पूरन लाल साहू, रामकुमार हिरवानी,किशोर कुमार साहू,योगेश साहू,सुखेन साहू,टीकू यादव,प्रवीण वर्मा,नेमीचंद साहू,योगेंद्र यादव,रमेशर साहू चंद्रिका वर्मा,,कमलेश वर्मा,विनोद सेन,रवि साहू व ग्रामवासी उपस्थित थे।*