*पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर के निवास में पूरे उत्साह के साथ मना रंगों का महापर्व होली*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव के बीच नगर सहित ग्रामीण अंचलों में रंगों का महापर्व होली पूरी सादगी व प्रेमव्यहार के साथ मनाया गया। सुबह 11 बजे से नगर के जनप्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर के निवास में शुभचिंतको का होली मिलन पर मेल-मिलाप जारी रहा।हालांकि गाइडलाइन के पालन को देखते हुए सीमित सँख्या में लोग पहुचे व प्रेम भरे इस पर्व की खुशी को आपस मे बांटने का कार्य किया।नीलम जी ने अपने सन्देश में कहा कि यह पर्व लोगो को जोड़ने व भाईचारे के साथ समरसता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।आज लोग अपनी खुशी रोक नही पाए और प्रत्यक्ष मिलकर ही इस त्यौहार को मनाने की परंपरा को निभाने में लगे रहे।इस अवसर पर रमेशर साहू ,अनुराग चन्द्राकर ,भगवती यादव ,चंद्रप्रकाश देवांगन,लेखराम साहू,सन्तोष प्रजापति, मुकेश कश्यप आदि ने पृथक-पृथक समय मे नीलम चन्द्राकर व वरिस्ठ पार्षद रजत चन्द्राकर से भेंट कर इस पर्व की खुशियां बांटी।
