*सादगी से मना समरसता का महापर्व होली*

*सादगी से मना समरसता का महापर्व होली*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-नगर व अंचल में रंगों का महापर्व होली पूरी सादगी के साथ मनाया गया।प्रेम ,भाईचारे और सबको एक सूत्र में जोड़ने वाले इस त्यौहार का उत्साह हर वर्ग में देखते ही बन रहा था।कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव के बावजूद लोगो के उत्साह में कोई कमी नही आई।कोई घर पर ही रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से तो कोई सभी से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर साल के महापर्व को मनाने में डूबा रहा।आमजनों ने घर पर ही रहकर परिवार के बीच ही आपस मे खुशियां बांटकर रंग के पर्व को खास बनाया।
नगर के समाजसेवी सन्तोष प्रजापति व मुकेश कश्यप ने सभी जनप्रतिनिधियों के घरों में जाकर उन्हें प्रेम व समरसता का रंग लगाकर होली का त्यौहार सादगी से मनाया।उन्होंने नीलम चन्द्राकर ,रमेश पांडेय,आशीष शर्मा,देवव्रत साहू, प्रमोद साहू ,मनीष साहू ,सन्ध्या कश्यप ,मनोज अग्रवाल, गोविंद मगर ,तुकेश साहू सहित अन्य गणमान्यजनो से उनके निवास में पहुंचकर पूरी सादगी के साथ रंगों के इस उत्सव की खुशी को बिताया।सभी को त्यौहार की बधाई देते हुए उन्होंने जींवन में भी प्रेमव्यहार के रंग को बरकरार रखने की बात कही।