*पूरी सादगी के साथ “प्यारे दोस्त” की टीम ने मनाया समरसता का पर्व होली*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-नगर के लोगो के सुख-दुख में हमेशा सहभागी बनने वाली युवा दिलों की टीम “प्यारे दोस्त” ने बिना किसी तामझाम के अलग-अलग झुंड बनाकर अपने-अपने दोस्तों की टीम के घरों में जाकर प्रेम व समरसता के इस पर्व की खुशियां बांटी।आपस मे विनम्रता व सहयोग भाव का रंग लगाकर हर बार की तरह इस त्यौहार की खुशी को जिया।इस अवसर पर इस टीम के मुखिया रमेश पांडेय ने अपने सन्देश में कहा कि जिस प्रकार कृष्ण औऱ सुदामा की जोड़ी के मिलन के बगैर दोस्ती का अर्थ अधूरा है ,उसी तरह प्यारे दोस्त की टीम का होली मिलन एक दूसरे के साथ के बगैर हो पाना मुश्किल था।अतः हम सबने फैसला किया हम गाइडलाइंन का पालन करते हुए अलग-अलग झुंड में भी दूरी बनाकर चलेंगे और अपने दोस्तों के घरों में जाकर इस महापर्व की खुशी को वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रहकर जिएंगे।इस अवसर राजीव शुक्ला ,प्रशांत शुक्ला,यशवंत साहू,दुर्गेश द्विवेदी,जितेंद्र परमार, संजय ध्रुव ,टीकम कटारिया, आकाश तिवारी, गजानन्द सेन ,लव चन्द्राकर ,मुकेश कश्यप, सन्तोष प्रजापति आदि उपस्थित थे।
