कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी रंग गुलाल पिचकारी व्यापारियों की होली हो गई बेरंग कोरोना संक्रमण के चलते रंग गुलाल पिचकारी दुकानों में पसरा सन्नाटा

कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी रंग गुलाल पिचकारी व्यापारियों की होली हो गई बेरंग

कोरोना संक्रमण के चलते रंग गुलाल पिचकारी दुकानों में पसरा सन्नाटा

– प्रदेश में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है जिसमे गरियाबंद जिले में भी 144 लागू की गई है जिला प्रशासन द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में होली त्यौहार को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है जिसके सतत मॉनिटरिंग के लिए जिले के सभी अधिकारियो को निर्देशित किया गया है जिले में होली के लिए बनाए गए नियमो में होली के दिन 5 लोगो से ज्यादा आदमी एक जगह पर इकठ्ठे नही होना है साथ ही गुलाल या रंग सिर्फ माथे पर लगाना है किसी भी तरह की जबरदस्ती किसी के साथ भी रंग नही डालना है इस दौरान अगर किसी व्यक्ति द्वारा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते नही पाया गया तो उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही करने का आदेश जिला दंडाधिकारी गरियाबंद नीलेश क्षीरसागर द्वारा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी कोरोना संक्रमण के चलते होली का त्यौहार बेरंग हो गया था और इस वर्ष भी ठीक होली के पहले फिर से कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते जिले में धारा 144 लागू होने के चलते होली का त्यौहार फीका फीका नजर आ रहा है नगर के व्यापारियों द्वारा पहले से ही होली के लिए रंग गुलाल पिचकारी का स्टॉक करके रखा गया था लेकिन होली के ठीक पहले धारा 144 लग जाने के चलते रंग गुलाल और पिचकारी का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है जिसके चलते व्यापारियों में मायूसी छा गई है रंग गुलाल के व्यापारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पिछले साल तो कोरोना संक्रमण के चलते उनका व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो गया था लेकिन इस वर्ष अच्छे धंधे की उम्मीद से व्यापारियों ने होली त्यौहार को लेकर जमकर रंग गुलाल व पिचकारी आइटम का स्टॉक कर रखा था लेकिन होली के ठीक पहले धारा 144 लगने के कारण उनका व्यापार इस वर्ष भी चौपट हो गया है।