सांसद  चुन्नीलाल साहू राजिम प्रवास के दौरान अपने कार्यालय पटेल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किए।

राजिम। आज महासमुंद लोकसभा के सांसद  चुन्नीलाल साहू राजिम प्रवास के दौरान अपने कार्यालय पटेल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किए।
जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू,पार्षद ओम प्रकाश आडिल,भाजयुमो जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी लिकेश्वर साहू, भाजयुमो राजिम मंडल मंत्री प्रकाश यदु,नीरज शर्मा,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद  अपने सहजभाव से कार्यकर्ताओं से रुबरु होकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर त्यौहार मनाने का आग्रह किया।