होली त्यौहार को लेकर पुलिस सतर्क छुरा पुलिस बल द्वारा किया गया फ्लैग मार्च* *होलिका दहन एवं होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने की गई अपील* *चौक चौराहों पर रहेगी छुरा पुलिस की पैनी नजर हुडदंगियो पर होगी कार्यवाही*

*होली त्यौहार को लेकर पुलिस सतर्क छुरा पुलिस बल द्वारा किया गया फ्लैग मार्च*

*होलिका दहन एवं होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने की गई अपील*

*चौक चौराहों पर रहेगी छुरा पुलिस की पैनी नजर हुडदंगियो पर होगी कार्यवाही*

*छुरा:- रविवार को छुरा पुलिस द्वारा जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर व संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतोष भूआर्य के नेतृत्व में नगर पंचायत छुरा क्षेत्र में होली पर्व दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाये रखने को मददेनजर थाना छुरा पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा पलैग मार्च किया गया तथा लोगो से शाति पूर्ण ,सुरक्षित एवं कोरोना वायरस ( कोविड- 19 ) के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए होली पर्व मनाने एवं जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई दौरान क्षेत्र में निवासरत् गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर उसे परिशान्ति बनाये रखने की सख्त हिदायत दिया गया है साथ ही नगर के चौक चौराहों पर 24 घण्टे नजर रखने पुलिस बल तैनात किया गया है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाये रखने हेतु पेट्रोलिंग वाहन की भी व्यवस्था की गई है । जो लगातार थाना छुरा के सम्पूर्ण क्षेत्र में भ्रमण करते रहेगी एवं अवांछित गतिविधियों पर अकुश लगाएगी!*