चाकू के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
आनंद भोई महासमुंद।महासमुन्द पुलिस को 27 मार्च 21 को गुडरूपारा में एक व्यक्ति चाकू लेकर घुमने की सूचना पर पुलिस की टीम गुडरूपारा तालाब पास पहुंचकर बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़े जो भागने का प्रयास कर रहा था जो अपने कमर के पास एक धारदार चाकू रखे मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज यादव पिता विष्णु यादव उम्र 20 वर्ष साकिन गुडरूपारा शिव चौक वार्ड क्र0 18 थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
