कोरोना से मौत के बाद डियुटी में कार्यरत कर्मचारी से मृतक के परिजनों ने की मारपीट, मामला दर्ज

कोरोना से मौत के बाद डियुटी में कार्यरत कर्मचारी से मृतक के परिजनों ने की मारपीट, मामला दर्ज

आनंद भोई महासमुंद।जिला चिकित्सालय महासमुंद में मृतक के परिजन द्वारा कोविड 19 डियुटी में कार्यरत कर्मचारियो से मारपीट एवं गाली गलौज करने पर मामला दर्ज किया गया है.
डिग्रीलाल भोई ने पुलिस को बताया कि कोविड 19 जिला चिकित्सालय महासमुंद में ग्रामीण चिकित्सा सहायक के पद पर कार्यरत है. उसकी डियुटी दिनांक 19 मार्च 2021 से कोविड 19 डेडिकेटेड आई सी यू सेन्टर जिला चिकित्सालय महासमुंद में लगी है.
जहाँ वह 26 मार्च 21 को रात्रि 09 बजे से सुबह 07 बजे तक डियुटी पर था एवं उसके साथ में कन्हैया लाल सिदार डियुटी पर थे जहां टीकम साहू का उपचार कोविड 19 सेन्टर में चल रहा था.
27 मार्च 2021 के रात्रि लगभग 02.30 बजे टीकम साहू की कोरोना बिमारी के कारण मृत्यु हो गई जिसकी सूचना मोबाईल के माध्यम से दिया गया था कि कुछ देर बाद टीकम लाल साहू के परिजन 02 व्यक्ति द्वारा कोविड सेन्टर में अंदर आकर मेडिकल अधिकारी के साथ विवाद कर गाली गलौज करते हुए उसको मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर मारपीट किया जिससे उसे नाक, सिर में चोट आया.
बताया गया कि दोनो व्यक्ति कोविड 19 वार्ड में जाकर हास्पिटल कर्मचारी कन्हैया लाल सिदार के साथ मारपीट किये व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए जिसपर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 186-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 353-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।