फिंगेश्वर- इस बार होली सिर्फ़ घर परिवार के साथ- कारोना वायरस के संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए हम सब को घर में ही होली का त्यौहार हम सब के हित में होगा
उक्त बातें जेपी फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कही है,उन्होंने यह भी कहा कि इस होली में कोई भी कार्यक्रम किसी भी सार्वजनिक रूप से मंदिर देवालयों या सार्वजनिक स्थानों में मनाया जाना कोविड 19 के प्रतिबंधात्मक नियमों के तहत बिल्कुल मना है,साथ ही हम सब का भी यही सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के मद्देनजर जरूरी है कि बिना तर्क वितर्क के इसका पालन करें,बिना आवश्यक कारण के घरों से बाहर न निकले और निकलना भी पड़े तो चेहरे पर मास्क पहनकर ही निकलें और किसी भी भीडयुक्त सामाजिक, धार्मिक,राजनैतिक व सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन करने व जाने से बचें,आज के सर्वे में करोना वायरस के संक्रमण मे छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है,हमें या हमारे जान पहचान के लोगों को चाहिए कि जरा भी सर्दी, खाॅसी,बुखार के लक्षण दिखाई दे तो तुरंत सरकारी अस्पताल में करोना की जांच करवाना चाहिए,अंचल में फिंगेश्वर भी करोना वायरस संक्रमित बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित हो चुका है,होली त्यौहार के तुरंत बाद इस के रोकथाम लिए चलने वाले सघन अभियान में हम सब को सक्रिय भूमिका निभानी होगी,लेकिन इसके लिए हम सब को बड़ी सतर्कता और सावधानी के साथ रंगो का त्यौहार होली को मनाना आवश्यक है।
