होली का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण व शासन के गाइडलाइन के अनुसार मनाएं :- सुखनंदन राठौर

छुरा:- होली पर्व को देखते हुए आज शनिवार को 12 बजे छुरा थाना परिसर में शांति समिति का बैठक रखा गया था बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से गरियाबंद जिले के उप पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, छुरा तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, छुरा थाना प्रभारी सन्तोष भुआर्य,छुरा जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी,छुरा नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर के उपस्थिति में बैठक प्रारंभ हुआ। बैठक में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उपपुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है हमे इस पर्व को शांति पूर्वक शासन के गाइडलाइन का पालन करते मनाना है अभी कोविड 19 के चलते सरकार ने बहुत सारी गाइडलाइन जारी की है जिसका पालन हमे करना है साथ ही लोगो को भी इसका पालन करने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मेरी अपील है कि अपने ग्राम व क्षेत्र के लोगो को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दे वैसे भी आम लोगों की धारणा है कि होली हुड़दंग का पर्व है लेकिन यह सोच को हमे बदलना है और इस पर्व को शांति के साथ मनाना है। इस दौरान छुरा थाना प्रभारी सन्तोष भुआर्य ने कहा कि आज का शांति समिति का बैठक का उद्देश्य यह है की अभी जो आने वाला होली का तैवहार है जो कि आपसी भाईचारा का प्रमुख तैवहार है जिसे शांति पूर्ण हम मनाते है लेकिन मुझे लगता है सबसे अशांति फैलने का डर इसी पर्व में रहता है अभी वर्तमान में विश्वयापी जो कोरोना वायरस का संक्रमण चल रहा है इसमें प्रशासन द्वारा विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए है उसका पालन करते हुए हमें इस त्यौहार को मनाना है नगर व क्षेत्र में शासन के गाइडलाइन का उल्लंघन व किसी के भी द्वारा अगर हुडदंग करते पाया गया तो उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान डाक्टर निषाद ने उपस्थित लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने का उपाय भी बताया गया। इस बैठक में पुलिस प्रसासन व जनता के बीच होली त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए चर्चा परिचर्चा की गई।बैठक में प्रमुख रूप से नथमल शर्मा मक्कू दीक्षित रिंकू सचदेव सुल्तान खान मानसिंह निषाद उमेंद्र सिंह सोरी मनोज पटेल मोतीराम साहू, शीतल ध्रुव, आमना दीवान सरपंच दादर गांव पुराना हेमंत ध्रुव सरपंच टोनहीडबरी,सन्तरी बाई सरपंच मोंगरा,बिजेंद्र ठाकुर सरपंच रसेला, लच्छन नेताम सरपंच चरौदा,चरण सिंग जगत सरपंच चुरकीदादर, पूनारद राम सरपंच बोडराबांधा, उलझी कवंर सरपंच कोसमी,बसंती कंवर सरपंच भैसामुड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरीक सरपंच पत्रकार बैठक में शामिल हुए।
