*सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र बैकुण्ठपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम*
*बैकुण्ठपुर*
इकरार अहमद- आर्थो वेलफेयर फाउण्डेशन कोरिया द्वारा प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र बैकुण्ठपुर में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षणरत प्रशिणार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गयी। संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्नो का सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को एक पेन और डेयरी वितरण किया गया। गौरतलब हो कि आर्थो वेलफेयर फाउण्डेशन कोरिया द्वारा विगत एक माह से कोरिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नुक्कड़ नाटक, रैली, जागरूकता कार्यक्रम, कला जत्था कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा हैं।