🔹 ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित कैप्सूल के कुल 464 नग बरामद।
🔹 नशीली दवाइयां, नगदी एवं मोबाइल सहित कुल ₹1,91,631 का मशरूका जप्त।
🔹 NDPS एक्ट की धारा 22(ग) के तहत की गई कार्रवाई।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस द्वारा अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार पर लगातार निगरानी रखकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को थाना बालोद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिवनी, तांदुला नदी पुल के नीचे बालोद निवासी आरोपी अनूप सरकार द्वारा एक सफेद रंग के बैग में नशीली दवाइयां रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना बालोद पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही को पकड़ा गया।
NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत नोटिस एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद हुईं। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान उक्त नशीली दवाइयों की खरीदी-बिक्री में संलिप्त अन्य दो आरोपियों दीपक धीवर एवं वाहिद खान की पहचान हुई, जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. अनूप सरकार, पिता हेमंत सरकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, कुंदरूपारा, बालोद।
02. दीपक धीवर, पिता संतोष धीवर, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, धोबनी पारा, कुरूद, जिला धमतरी।
03. वाहिद खान, पिता स्व. स्माइल खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी।
जप्त मशरूका का विवरण
01. SPAS-TRASCEN-PLUS (Tramadol) प्रतिबंधित कैप्सूल – 312 नग, कीमत ₹1,24,800।
02. SPASMO-PROXYVON-PLUS (Tramadol) प्रतिबंधित कैप्सूल – 152 नग, कीमत ₹60,800।
03. नगदी रकम – ₹1,031।
04. एक नग Realme Narzo कंपनी का एंड्राइड मोबाइल फोन – कीमत लगभग ₹5,000।
05. अन्य दो एंड्राइड मोबाइल फोन एवं नगदी रकम ₹1,300।
कुल जप्त मशरूका की कीमत ₹1,91,631।
उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण में आरोपी अनूप सरकार को दिनांक 13.11.2026 को रात्रि 20:45 बजे तथा आरोपी दीपक धीवर एवं वाहिद खान को दिनांक 14.11.2026 को क्रमशः 13:40 बजे एवं 13:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 27.11.2026 तक न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु रिमांड आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
📌 प्रकरण में सराहनीय योगदान
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा,साइबर प्रभारी asi धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक भूपेश साहू, आरक्षक चुलेन्द्र कुर्रे, आरक्षक नागेश साहू , आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक आकाश सोनी,आरक्षक भोप सिंग साहू आर उमाशंकर सिन्हा की विशेष भूमिका रही।
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय अथवा अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
🚔 बालोद पुलिस – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई।
