“सांसद चुन्नीलाल का दौरा कल क्षेत्र में”

जामगांव(फिंगेश्वर)- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी का दौरा कल 28-03-2021 को राजिम क्षेत्र में है,सर्वप्रथम सांसद जी राजिम स्थित सांसद कार्यालय पहुँचेंगे, वहा पर वे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे,वहा से वे धमतरी के लिये प्रस्थान करेंगे वहाँ पर सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात व आमजनों से कोविड वेक्सीनेशन के विषय मे चर्चा करेंगे,उसके बाद का समय उनके निवास के लिए आरक्षित रखा गया है।
उक्त दौरा कार्यक्रम में उनके साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव चंद्राकर, नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष हरित,राजिम मण्डल के अध्यक्ष कमल सिन्हा, फिंगेश्वर मण्डल के अध्यक्ष डॉ. प्यारेलाल सोनकर युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री राजू साहू, रिकेश साहू,वीरेंद्र साहू,नीरज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
