
रायपुर :- सावन महीना में जहां पर हरियाली हरा-भरा रहा है। वहीं इस मौसम में मन भी मौज मस्ती का होता है। सावन महीना में शहर में जगह-जगह सावन सेलिब्रेट का आयोजन हो रहा है। इसमें महिलाएं विभिन्न प्रकार के एक्टीविटीज कर रही हैं। वहीं शहर के फ्लाइंग बटरफ्लाई ग्रुप ने कलेक्ट्रेड स्थित ऑक्सीजन पार्क में सावन सेलिब्रेशन का आयोजन कयिा था। इस दौरान महिलाएं सावन गीतों पर थिरकती रहीं। साथ ही सावन झूले और सावन खेलों

का भी भरपूर लुफ्त उठाया। इस अवसर पर रेनू दुबे, रुही साहू, योगिता देवांगन, मोनिका, सोनिया, सरोज, आभा, अंजलि, सुमन, शिवकांता, डॉली, स्वाति ठाकुर, खुशबू, शिखा शर्मा सहित अन्य महिला उपस्थित रहीं।
