160 से अधिक बच्चों ने प्राप्त किया प्रशिक्षण
गरियाबंद – जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कान्हा युवा मण्डल गरियाबंद के संयुक्त तत्वधान में 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 01 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित किया गया। जिसका समापन 31 मई 2026 को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान परिसर में हुआ। जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह शिविर गत एक माह से चल रहा था, जिसमें विभिन्न खेलों में लगभग 160 बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में वरिष्ठ सदस्य अनिल चन्द्राकर एवं अजय रोहरा, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशिफ मेमन तथा पार्षद सुरेन्द्र सोनटेके, संदीप सरकार, श्रीमती रेनुका साहू, श्रीमती मधु देवांगन एवं संजीव साहू विकासखंड नोडल अधिकारी उपस्थित थे। शिविर के समापन समारोह में अनिल चन्द्राकर ने कहा कि उपस्थित प्रतिभावान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पालकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा सर्वांगीण विकास खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। मैदान पर सीखी गई अनुशासन और टीम भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाती है।इसी प्रकार नगर पालिका उपाध्यक्ष मेमन ने कहा कि आज के दौर में खेल केवल शौक नहीं, बल्कि देश-दुनिया में नाम कमाने का एक बेहतरीन करियर विकल्प बन चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों और आयोजकों की सराहना की। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह-शाम दो-दो घंटे कड़ा अभ्यास करने के लिए उन्होंने जूनियर और सब-जूनियर खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा। उन्होंने जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं कान्हा युवा मण्डल गरियाबंद को फुटबॉल, वॉलीबॉल और खो-खो जैसी प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी, और खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल में निरंतर भागीदारी और खेल भावना जरूरी है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं शूज प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
