नगर की शैक्षणिक संस्था प्रयास पब्लिक स्कूल “फ्रेंडशिप डे” मनाया गया।

कोपरा :- हर व्यक्ति के जीवन में दोस्ती बेहद खास होती है। यह एक ऐसा रिश्ता है जो बिना किसी स्वार्थ और भेदभाव के सभी को साथ जोड़कर रखता है। दोस्ती के इसी निस्वार्थ रिश्ते का जश्न मनाने के लिए हर साल विद्यालय में फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन विद्यालय के सभी बच्चे अपने दोस्तो के लिए रंग बिरंगे “फ्रैंडशिप बैंड” बनाकर लाए थे तत्पश्चात सभी बच्चों ने बारी बारी कक्षावार अपने दोस्तो को

यह बैंड पहनाया और साथ ही एक दूसरे को एक-एक वादे किए, फ्रैंडशिप डे की बधाईयां दिए।तत्पश्चात संस्था प्रमुख युगलकिशोर साहू ने बच्चों को दोस्ती का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि फ्रेंडशिप डे को हिंदी में मित्रता दिवस कहते हैं, फ्रेंडशिप डे पर जो हमसे कभी झूठ नहीं बोलते हैं, हमेशा हमारी मदद करते हैं, हमें सही रास्ता दिखाते हैं, उन्हें फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। युगलकिशोर साहू ने यह भी बताया कि जरूरी नहीं है कि फ्रेंड्स सिर्फ हमारे उम्र के बच्चे हो, वह माता-पिता, भाई-बहन कोई भी हो सकता है।

सच्चे दोस्त का मतलब यही होता है कि अगर हम कभी सही रास्ते से भटक जाये तो हमें सही रास्ता दिखाने वाला और यह समझने के बाद बच्चो ने शिक्षको को भी फ्रैंडशिप बैंड बांधकर बधाईयां दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों किरण भारती वाइस प्रिंसिपल, लल्ली तारक, श्रेष्ठा तारक, यामिनी साहू, प्रीतम साहू, इंदु साहू, हेमलता महिलांगे, गीतांजलि महिलंगे, नंदनी साहू, अनामिका यादव, डॉली साहू, गायत्री वर्मा, खुशबू साहू, कृष्णा साहू, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।