
दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं आसामाजिक गतिविधियों पर अंकुष लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय भा.पु.से., के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं सुश्री आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गीदम निरीक्षक सलीम खाखा के हमराह गीदम थाने की पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत छिन्दनार के 02 संभावित ठिकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ग्राम छिन्दनार में किराना दुकान संचालित करने वाले 02 आरोपी क्रमशः 1, बीरबल ठाकुर पिता स्व. जयसिंह ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी- पटेलपारा छिन्दनार को अवैध रूप से रखे अंग्रेजी शराब 48 पौवा, 03 बॉटल बीयर कीमती 7690/-सात हजार छः सौ नब्बे रूपये (2) ईष्वर यादव पिता जगदीष यादव उम्र 30 वर्ष निवासी-पटेलपारा छिन्दनार को अवैध रूप से रखे अंग्रेजी शराब 11 नग पौवा कीमती 2000/- दो हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध क्रमषः अपराध क्रमांक 112/2023 धारा 32, 2, छ.ग.,आबकारी अधिनियम एवं अपराध क्रमांक 113/2023 धारा 34, 1, क, ख, छ.ग., आबकारी अधिनियम का मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा के हमराह उप निरीक्षक सुभाष पवार, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कश्यप, विरेन्द्र नाग, आरक्षक खिलावन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
