भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा तैयारी कि बैठक हुआं संपन्न।

तखतपुर :- गायत्री परिवार शाखा तखतपुर द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजन 2023 के संदर्भ में प्राथमिक बैठक का आयोजन किया गया तथा गायत्री परिवार के परिजनों को विद्यालय में संपर्क करने हेतु परिपत्र आदेश की कॉपी एवं नॉमिनल रोल दिए गए तथा नियमावली को पढ़कर भी बताया गया। नारायण प्रसाद पाली ने बताया कि 7 अक्टूबर दिन शनिवार को दोपहर 12:00 से 1:00 तक संबंधित विद्यालय में भारतीय संस्कृति ज्ञान की परीक्षा संपन्न होगी परीक्षा के लिए पांचवी एवं छठी कक्षा को ₹25 तथा सातवीं से बारहवीं तक ₹30 एवं महाविद्यालय के लिए ₹40 फीस निर्धारित है परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें वस्तुनिष्ठ 80% एवं 20% अन्य विषय के होंगे परीक्षार्थियों को ब्लॉक जिला और राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार भी वितरण किया जावेगा तथा सभी परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा प्रदीप कौशिक को करणकापा नगोइ गुरुकुल राज पब्लिक स्कूल निगार बंद, ओमप्रकाश देवांगन कुवा सीताराम श्रीवास मोड़े बेलसरी पौड़ी, मूलचंद कौशिक धन-धन. श्रीमती रीना देवी सिंह ठाकुर कन्या शाला मिडिल स्कूल सदर बाजार टिकरी पारा मिडिल स्कूल, शिवराम गुप्ता शिशु मंदिर प्राथमिक शाला देवांगन पारा, बालक हाई स्कूल आत्मानंद विद्यालय नारायण प्रसाद पाली को जिम्मेदारी दिया गया l