राजिम विधानसभा के युवा नेता हीरालाल साहू छात्रसंघ अध्यक्ष राजिम विधानसभा जेसीसीजे. व राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति युवा प्रकोष्ट ने राज्य सरकार पर कॉलेज छात्र छात्राओं के छात्रवृत्ति में कटौती तथा सरकार की महत्वकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अंतर की राशि में कटौती का आरोप लगाते हुए, विद्यार्थियों व किसानों के साथ धोखा करार दिया है
। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा राज्य में कुछ छात्र छात्राओं का छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है जिसमे सभी के खाते में राशि की कटौती करते हुए कम कम राशि डाला गया है। साथ ही भूपेश सरकार किसानों को 2500 रुपये में धान खरीदने के वायदे के साथ सरकार में आई थी जिसके अंतर्गत 1835रु पतला धान और 1815 रूपये मोटा धान प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य किसानों को एक साथ दिया गया परन्तु सरकार द्वारा घोषित 2500 में से अंतर की राशि को चार किस्तो में देने का वायदा किया। तीन किस्तों के बाद चौथी किस्त की राशि में प्रति क्विंटल 60 रूपये की कटौती किया गया है जिससे लगभग प्रत्येक किसानों को प्रति एकड़ 600 से 900 की कम राशि मिल रही है। पहले के तीनों किस्त मे 167 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि दिया गया , अभी चौथा किस्त मे 123 के हिसाब से राशि दिया जा रहा है। इस प्रकार सरकार द्वारा घोषित 2500 रु प्रति क्विंटल का वायदा पूरा नहीं हुआ है । हीरालाल साहू ने कहा हमारा मांग है कि ये कटौती की गई राशि को तत्काल सभी हितग्रहियों चाहे वह विद्यार्थी हो या किसान उनके खाते में तत्काल समायोजित किया जाय और भविष्य में अंतर की राशि को एकमुस्त विद्यार्थियों व किसानों को दिया जाय । रोहित साहू जिला सदस्य ने इस मांग को सही बताया है। यह मांग हीरालाल साहू के साथ साथ मुन्ना कुर्रे महासमुंद लोकसभा प्रभारी जेसीसीजे, हरीश साहू विधानसभा अध्यक्ष, किशोर साहू, प्रकाश साहू, मनोज यादव,नेमीचंद साहू, चुम्मन साहू, नेपाल साहू, टुकेश साहू, टोकेश साहू, शुभम तारक, डिगेश साहू, टिकेश ध्रुव, राकेश भारती, युवराज सिन्हा, झालेन्द्र साहू आदि लोगो ने किया हैं।
