न्याय योजना में कटौती कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस राजीवगांधी जी का नाम बदनाम कर रही- भुनेश्वर साहू

राजीव गांधी किसान न्याय योजना में कटौती ,किसानों के साथ धोखा- भुनेश्वर साहु

न्याय योजना में कटौती कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस राजीवगांधी जी का नाम बदनाम कर रही- भुनेश्वर साहू

जामगांव(फिंगेश्वर):-भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष किसान नेता भुनेश्वर साहू ने राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अंतर की राशि में कटौती को किसानों के साथ धोखा करार दिया है । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा राज्य में किसानों को २५००रु में धान खरीदने के वायदे के साथ सरकार में आई थी जिसके अंतर्गत १८३५रु पतला धान और १८१५रु मोटा धान प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य किसानों को एक साथ दिया गया परन्तु सरकार द्वारा घोषित २५००रु में से अंतर की राशि को चार किस्तो में देने का वायदा किया । तीन किस्तों के बाद चौथी किस्त की राशि में प्रति क्विंटल ६०रु की कटौती किया गया है जिससे लगभग प्रत्येक किसानों को प्रति एकड़ ६००रु से ९००रु की कम राशि मिल रही है । पहले के तीनों किस्त मे १६७रु प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि दिया गया , अभी चौथा किस्त मे १२३रु के हिसाब से राशि दिया जा रहा है ।
इस प्रकार सरकार द्वारा घोषित २५००रु प्रति क्विंटल का वायदा पूरा नहीं हुआ जिसका भारतीय किसान संघ विरोध करती है ।साहू ने कहा कि हमारी मांग है कि कटौती की गई राशि को तत्काल किसानों के खाते में समायोजित किया जाय और भविष्य में अंतर की राशि को एकमुस्त किसानों को दिया जाय । अभी जो राशि कटौती की गई है यदि वो किसानों की नहीं दिया गया तो किसान संघ के द्वारा आंदोलन कर किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा इस कटौती से प्रत्येक जिला मे लगभग १५ से २० करोड़ रु की कटौती की गई है जो की किसानों के साथ धोखा है । छत्तीसगढ़ सरकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर यह न्याय योजना चला रही है,ऐसे में किसानों के समर्थन मूल्य की राशि मे कटौती कर कांग्रेस पार्टी राजीव गांधी जी का नाम बदनाम कर रही है।