*आयुष्मान कार्ड पंजीकरण के लिए लगा शिविर*
मुकेश कश्यप@कुरुद:- समाजसेवी अशोक साहू व सन्तोष प्रजापति के सहयोग से पचरीपारा वार्ड में शुक्रवार को आयुष्मान भारत खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना से रूबरू कराकर उनका पंजीकरण किया गया।
विदित हो कि वर्तमान में आयुष्मान अभियान के तहत बीपीएल तथा एपीएल परिवारो का शासन द्वारा इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने सभी च्वाइस सेंटरों में निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है।च्वाइस सेंटरों में बढ़ती भीड़ और सर्वर प्रॉब्लम की समस्या को देखते हुए मुहल्लों में भी शिविर के माध्यम से पंजीकृत किया जा रहा है।इसी तारतम्य में यह अभियान वार्ड में चलाकर जरूरतमंद लोगो के हितार्थ कार्य किया गया।
इस अवसर पर होरी सेन ,रामचरण साहू ,कमलेश साहू, विष्णु साहू ,टुकेन्द यादव,खुबलाल सेन ,राजू सेन ,निमला बाई, देवकी बाई, देवकुमार लोहार,गोलू ,देवकीनंदन सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
