आशीष परिहार कांकेर
पीएससी मे हुए गड़बड़ियो को लेकर युवामोर्चा के व्दारा
हस्ताक्षर अभियान कि प्रतियां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया
कांकेर – प्रदेश युवामोर्चा के आह्वान पर शहर मंडल कांकेर मे भानुप्रतापदेव शासकीय महाविद्यालय कांकेर के सामने युवामोर्चा प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन,प्रदेश सह मिडिया प्रभारी भूपेन्द्र नाग, प्रदेश युवामोर्चा कार्यकारिणी सदस्य जयंत अटभैया, मंडल अध्यक्ष अंशु शुक्ला के नेतृत्व मे हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पीएससी घोटाले के विरोध मे सरकार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वत: ही हस्ताक्षर कर विरोध प्रकट किया जिसमे युवा मोर्चा ने दससुत्रीय मांग छत्तीसगढ़ मे दक्षिण पूर्वी मानसून से वर्षा कराने वाले विशेषज्ञ का नाम सार्वजनिक कर उस पर कठोर कार्यवाही करने, आयोग पर लगाए आरोपों की न्यायिक जांच, 2014 की परिपाटी को पुनः प्रारंभ किया जाए, प्रति वर्ष प्रीलिग्स से पहले नियुक्ति प्रकिया पूर्ण कर लिया जाए, आयोग पुरे वर्ष का कैलेन्डर जारी करे , सभी परीक्षा केन्द्रों की वीडियोग्राफी अनिवार्य हो, परीक्षा मे माइनस मार्किंग हो या नही पहले स्पष्ट कर दिया जाए, ऐसे दस सुत्रीय मांगो के साथ आज युवा मोर्चा ने कलेक्टर महोदय को महामहीम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष छत्रप्रताप दुग्गा, जिलाध्यक्ष आशाराम नेताम, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विवेक परते, भाजपा मंडल महामंत्री गिरधर यादव, वरूण खापर्डे, भानू नेताम, मनोज ध्रुव, योगेश साहु, घनेन्द्र ठाकुर, जतिन अटभैया, गोलु तिवारी, पीयुष वलेचा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
