नारायणपुर/सोनपुर – जिला नारायणपुर के ग्राम सोनपुर स्थित आदिवासी बालक छात्रावास के अधीक्षक मनकू नेताम पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि वर्ष 2026 की गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्रावास से लगी जंगल भूमि पर पेड़ों की कटाई का काम छात्रावास में रहने वाले आदिवासी बच्चों से करवाया गया।
आरोप यह भी है कि बच्चों से पेड़ कटवाने के बाद छात्रावास से लगी भूमि को साफ कर उस पर कब्जा करने की कोशिश की गई। सवाल यह है कि जिन आदिवासी बच्चों को शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से छात्रावास में रखा गया था, उनसे कथित तौर पर इस तरह का काम क्यों करवाया गया?
मामले को लेकर खबरगंगा के संपादक ने संबंधित छात्रावास अधीक्षक मनकू नेताम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन अधीक्षक फोन उठाकर सवालों का जवाब देना उचित नहीं समझा इससे साफ जाहिर होता है कि अधीक्षक अपने मनमानी रवाइयों से बाज नहीं आ रहा है.
