गरियाबंद। होलिका दहन एवं होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए 28 एवं 29 मार्च को जिले के समस्त अनुविभाग एवं तहसीलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी ड्यूटी लगाई गई है। उक्त तिथि को समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकरी अपने-अपने अनुभाग में एवं तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने-अपने तहसील क्षेत्र में रहना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेश क्षीरसागर द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद भूपेन्द्र कुमार साहू का सम्पूर्ण गरियाबंद अनुविभाग के लिए ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह सम्पूर्ण राजिम अनुविभाग के लिए जी.डी. वाहिले अनुविभागीय अधिकारी राजिम, मैनपुर अनुविभाग के लिए सूरज साहू अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर, देवभोग अनुविभाग के लिए अनुपम आशीष टोप्पो अनुविभागीय अधिकारी देवभोग एवं छुरा अनुविभाग के लिए अंकिता सोम अनुविभागीय अधिकारी छुरा की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार गरियाबंद तहसील हेतु ओ.पी. वर्मा तहसीलदार एवं अब्दुल वसीम सिद्दकी नायब तहसीलदार, छुरा तहसील हेतु बाबुलाल कुर्रे व सुश्री कुसुम प्रधान नायब तहसीलदार, राजिम तहसील हेतु राकेश साहू तहसीलदार व अंकुर रात्रे तथा जयंत पटले नायब तहसीलदार, मैनपुर तहसील हेतु कृष्णमूर्ति दीवान नायब तहसीलदार, देवभोग तहसील हेतु समीर शर्मा तथा अभिषेक अग्रवाल नायब तहसीलदार और फिंगेश्वर तहसील हेतु घनश्याम जंघेल नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
होली त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी ड्यूटी
होली त्यौहार पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारी ड्यूटी
