मुख्य सचिव छ.ग. शासन से पहचान बताकर लोेगो को नौकरी लगाने का देती थी झांसा।
आरोपीयां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वीवो कंपनी का मेाबाइल को किया गया जप्त।
फर्जी ऑफर लेटर दिखाकर 03 लोगो से कुल 5,50,000/- रूपए लेकर की है धोखाधड़ी।
बालोद पुलिस की लोगो से अपील नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देने वाले लोेगो से रहे सावधान।
घटना का विवरणः- दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थिया डामिन साहू पिता गोविंदराम साहू उम्र 37 वर्ष मरारपारा बालोद थाना व जिला बालोद थाना उपस्थित होकर बताई इनकी पहचान की बिंदु दुबे, ललिता गजेन्द्र निवासी अटल विहार कॉलोनी सिवनी बालोद हम तीनो करीबन डेढ़ वर्ष पहले हमारे पहचान के योगेश साहू निवासी नयापारा बालोद से मुलाकात हुआ जिन्होंने हम तीनो को बताया कि उन्होंने ने कम्प्यूटर शिक्षक हाई स्कूल कनेरी में नौकरी लगाने के लिए श्रीमती लता धीवर निवासी पांडेपारा बालोद को 3,50,000/- रूपए दिया हूं, यदि तुम लोगों को भी शासकीय नौकरी मे ंलगना है तो लता धीवर से सम्पर्क कर लेना कहकर उनका पता बताए तब मैं बिंदु दुबे एवं ललिता गजेन्द्र दिनांक 05.03.2026 को श्रीमती लता धीवर के घर पाण्डेपारा बालोद में जाकर उनसे मुलाकात कर नौकरी के संबंध में चर्चा किए जिन्होंने अपनी पहचान मुख्य सचिव छ.ग. शासन से होना बताकर मुझे कृषि विभाग में, बिन्दु दुबे को जिला अस्पताल बालोद में केयर टेकर एवं ललिता गजेनद्र को जिला अस्पताल बालोद में दवाई वितरण की नौकरी लगाने के लिए प्रत्येक लोगों को 02-02 लाख रूपए लगेगा करने पर रूपए की व्यवस्था कर कुछ दिनो में मैने 2,00,000/- रूपए बिन्दु दुबे ने 1,50,000/- रूपए एवं ललिता गजेन्द्र ने 2,00,000/- रूपए नगर श्रीमती लता धीवर को को दिए हैं किन्तु उनके द्वारा हम तीनो को कोई नौकरी पर नहीं लगाकर हम तीनो से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 5,50,000/- रूपए लेकर धोखाधड़ी किए जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर आरोपिया के विरूद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियां श्रीमती लता धीवर पति आकाश धीवर उम्र 36 वर्ष पता वार्ड क्र. 05 ओम किराना दुकान के पास पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) से पुछताछ करने पर बताई कि अपने साथी के साथ मिलकर प्रकरण के पीड़ित 07 लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर कुल 25,50,000 रू प्राप्त कर अपने साथी द्वारा दिये बैंक खाता धारकों के बैंक खाता में आरोपियां ने कुल- 23,92,500 रू ट्रांसफर करना कि व जिसके एवज में आरोपियां को 1,57,000 रू कमीशन राशि प्राप्त हुआ है। पुछताछ पर आरोपी लता धीवर द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 29.06.2026 के 16ः10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में आरोपियां की गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक षिषुपाल सिन्हा, सउनि सुरज साहू, प्र.आर. 1732 योगेष सिन्हा, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू, म.आर. 430 ममता ठाकुर, म.आर. 135 जागृति ठाकुर का विषेष सराहनीय योेगदान रहा।
नाम आरोपियांः- श्रीमती लता धीवर पति आकाश धीवर उम्र 36 वर्ष पता वार्ड क्र. 05 ओम किराना दुकान के पास पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद
