आरोपियों से घटना में उपयोग किये चाकू, मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 24 डब्ल्यू 1779 एवं 03 नग मोबाईल को किया गया जप्त।
आरोपीगणों द्वारा रास्ता पूछने के नाम पर रोककर गले में चाकू टीकाकर डरा धमका कर हाथ मुक्का से मारपीट कर घटना को दिया अंजाम।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धर्मेन्द्र कुमार उइके पिता कार्तिक राम उइके उम्र 30 वर्ष पता ग्राम गोड़पाल थाना व जिला बालोद दिनांक 19.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 18.06.2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 व्ही 8995 से बीज खरीदने के लिये 3,000/-रूपये पर्स में तथा 1000/-रूपये पैंट के दुसरे पैकेट में कुल 4,000/-रूपये लेकर बालोद बीज खरीदने के लिये बालोद आया था किंतु तबियत ठीक नही लगने से बीना बीज खरीदे करीबन 01.00 बजे बालोद से अपने मोटर सायकल से घर गांव गोड़पाल जाने के लिये निकला की करीबन 01.35 बजे यह रानीमाई, हर्राठेमा जंगल घाटी में पहंुचा था कि रोड में 03 लड़के स्प्लेण्डर मोटर सायकल में थे ने प्रार्थी को रोके और बालोद जाने का रास्ता पुछे उसी दौरान तीनों लड़को में से एक लड़का प्रार्थी के गले में चाकू टीकाकर एवं दूसरा लड़का उसके पसली में मुक्का मारकर तथा तीसरा लड़का पैंट जेब के पर्स में रखे 3,000/-रूपये को डरा धमकाकर निकालकर छीनकर झलमला की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 294/2026 धारा 309(6) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज मोबाईल टॉवर डम के आधार पर आरोपीगण लिपेन्द्र साहू, जतिन पटेल, गौरव यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होने अपराध घटित करना स्वीकार किये है। आरोपी लिपेन्द्र साहू से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 24 डब्ल्यू 1779, एक मोबाईल फोन, जतिन पटेल से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू एवं मोबाईल फोन तथा गौरव यादव से लुटे गये रकम में से 700/-रूपये तथा एक मोबाईल फोन जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को विधिवत दिनांक 28.06.2026 के क्रमषः 13.30, 13.35, 13.40 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद श्री बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना बालोद एवं सायबर सेल बालोद की विषेष टीम तैयार कर आरोपियों को पता तलाश कर पकड़ा गया। आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक वेदप्रकाश भुआर्य, आरक्षक मनोज चंद्रा, आरक्षक जितेन्द्र सिन्हा, आरक्षक भुवन ध्रुव, आरक्षक खिमन अमरिया एवं सायबर सेल बालोद प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक भोपसिंह साहू, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव का विशेष योगदान रहा।
नाम आरोपीगणः-
(1) लिपेन्द्र साहू पिता नेमसिंह साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद
(2) जतिन पटेल पिता मुकेश पटेल उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (3) गौरव यादव उर्फ टुक्कू यादव पिता डोमन यादव उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना
राजहरा जिला बालोद छ.ग.
