सीईओ जिला पंचायत को बिहान की दीदियों ने भेंट किया हर्बल गुलाल

सीईओ जिला पंचायत को बिहान की दीदियों ने भेंट किया हर्बल गुलाल

गरियाबंद।  गरियाबंद जनपद पंचायत की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ स्व-सहायता समूह-नया उजाला व महावीर स्व-सहायता समूह द्वारा हर्बल गुलाल का निर्माण पलास की फुल, लाल भांजी, हल्दी, पालक इत्यादि से गुलाब जल व सुगंधित इत्र मिलाकर निर्माण किया जा रहा है, ताकि शासन की मंशानुसार रसायन मुक्त की ओर गरियाबंद बढ़ सके और लोग भी केमीकल के नुकसान से बच सकें। समूह की अध्यक्ष द्वारा सीईओं जिला पंचायत  चंद्रकांत वर्मा को जिला कार्यालय पहुंच कर हर्बल गुलाल भेट की, साथ ही हर्बल गुलाल बनाने की विधि से सीईओ श्री वर्मा को अवगत कराया। सीईओ द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारी को होली पर हर्बल गुलाल प्रयोग करने व दीदियों द्वारा किये जा रहे आजीविका साधन की सराहना की गई। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री एफ.आर. कश्यप, सीईओ-जनपद पंचायत गरियाबंद श्रीमती शीतल बंसल एवं एनआरएलएम की समस्त टीम उपस्थित थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी हर्बल गुलाल की सराहना की
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर को भी हर्बल गुलाल भेंट किया गया। श्रीमती ठाकुर ने बिहान के महिलाओं द्वारा बनाये गये गुलाल की सराहना की और कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हर्बल गुलाल का महत्व और बढ़ जाता है।